फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The anti-encroachment portal has proven to be an effective medium.

Gurugram News: एंटी-एन्क्रोचमेंट पोर्टल प्रभावी माध्यम साबित हुआ

Mon, 31 Aug 2026 05:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
The anti-encroachment portal has proven to be an effective medium.
अब तक 15 शिकायतें मिलीं, जियो-टैग्ड फोटो से मिल रही सटीक लोकेशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) का एंटी-एन्क्रोचमेंट पोर्टल शहर में सार्वजनिक जमीनों को अतिक्रमण मुक्त बनाने में एक प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है। पोर्टल पर अब तक करीब 15 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जीएमडीए के एनफोर्समेंट विंग ने इन शिकायतों को कार्रवाई के लिए संबंधित टीमों को भेज दिया है। इस पोर्टल के माध्यम से शहरवासी सड़कों, फुटपाथों, ग्रीन बेल्ट, ड्रेन और अन्य सार्वजनिक अथवा सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण की सूचना सीधे जीएमडीए तक पहुंचा सकते हैं। शिकायत दर्ज करते समय लाइव, जियो-टैग्ड और टाइम-स्टैम्प वाली फोटो अपलोड की जा सकती है। इससे अधिकारियों को अतिक्रमण वाले स्थान की सटीक लोकेशन मिलती है और प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सकती है।

जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को प्रभावी बनाने में शहरवासियों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। पोर्टल के माध्यम से जमीनी स्तर पर अतिक्रमण की जानकारी मिल रही है और ऐसे स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed