{"_id":"6aa15fdf614f29f51f018d98","slug":"35-players-selected-for-district-level-netball-matches-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100551-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नेटबॉल के जिला स्तरीय मुकाबलों के लिए 35 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नेटबॉल के जिला स्तरीय मुकाबलों के लिए 35 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
- 50 से अधिक खिलाड़ियों ने ट्रायल में लिया हिस्सा, कैंप के बाद 24 खिलाड़ियों की बनेगी जिला टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को सेक्टर-56 स्थित सूरज स्कूल में आयोजित ट्रायल में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 35 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण कैंप के लिए किया गया है। कैंप के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले 24 खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा।
सेक्टर-56 स्थित सूरज स्कूल में चल रहा प्रशिक्षण कैंप 27 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान खिलाड़ियों के खेल कौशल, फिटनेस, टीम समन्वय और प्रदर्शन को परखा जाएगा। इसके आधार पर अंतिम टीम का चयन किया जाएगा। 29 और 30 सितंबर को जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें चयनित 24 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
जिला नेटबॉल संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में मिक्स्ड और ट्रेडिशनल सीनियर बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों की अच्छी संख्या रही। प्रदर्शन के आधार पर 35 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण कैंप के लिए चुना गया है। कैंप के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन कर 24 खिलाड़ियों की अंतिम टीम तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रतियोगिता खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए आगे बढ़ने का अवसर देगी।