फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The administration's yellow paw fell on the illegal properties of criminals Vinay and Sanju.

Gurugram News: अपराधी विनय और संजू की अवैध प्रॉपर्टी पर चला प्रशासन का पीला पंजा

Thu, 26 Feb 2026 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
The administration's yellow paw fell on the illegal properties of criminals Vinay and Sanju.
नगर निगम की दो कनाल जमीन पर टीम शेड डालकर किया था अवैध कब्जा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-63ए में नगर निगम गुरुग्राम की दो कनाल जमीन पर टीम शेड डालकर व दुकान बनाकर किए गए अवैध कब्जे को पीले पंजा चला। कादरपुर गांव निवासी अपराधी विनय और संजू ने यहां पर सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ था। वे दोनों आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और कई बार जेल भी जा चुके हैं।
सेक्टर-65 थाने की पुलिस द्वारा एकत्रित की गई जानकारियों में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने सेक्टर-63ए स्थित नगर निगम गुुरुग्राम की करीब दो कनाल सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके टीन शेड डालकर दुकान बना रखी थीं। इससे उन दोनों को अनुचित लाभ प्राप्त हो रहा था। नगर निगम से अधिकारी आरके मोंगिया (एसडीओ), सेक्टर-65 थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर रामबीर पुलिस टीम सहित मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

आरोपी विनय के खिलाफ गुरुग्राम के भोंडसी थाना, सेक्टर-50 थाना, सेक्टर-65 थाना, सेक्टर-56 थाना में 10 मामले दर्ज हैं। जबकि आरोपी संजू के खिलाफ बादशाहपुर थाना, भोंडसी थाना, बिलासपुर थाना, सेक्टर-65 थाना, सेक्टर-56 थाना, शिवाजी नगर थाना में कुल 14 मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों की लड़ाई-झगड़ा, लोगों में भय उत्पन्न करने, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों में लगातार इसकी संलिप्तता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों व अनैतिक तरीके से अर्जित की गई प्रॉपर्टी व अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा जिले के अपराधियों की सूची बनाकर उनके बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed