फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The administration tightened its grip on those who encroached on the land of the Gram Panchayat

Gurugram News: ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा करने वालों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

Tue, 09 Sep 2025 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
The administration tightened its grip on those who encroached on the land of the Gram Panchayat
उपायुक्त ने अधिकारियों को अवैध कब्जा हटाने और भविष्य में रोकथाम के दिए निर्देश
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ग्राम पंचायतों की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों की खैर नहीं है। उपायुक्त ने बैठक के दौरान अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वह पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों और उप-मंडल अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने का आदेश दिया। भविष्य में नए कब्जे रोकने के लिए ठोस व्यवस्था बनाने व प्रशासनिक कार्यों को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की बात कही है।
डीसी ने सभी उप-मंडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने न्यायालयों में लंबित अवैध कब्जों से संबंधित मामलों का नियमानुसार त्वरित निपटारा करें। जिन मामलों में बेदखली के आदेश जारी हो चुके हैं और कोई स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) नहीं है, उनमें ग्राम पंचायतों को जमीन का कब्जा दिलवाना सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, सभी बीडीपीओ को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि ग्राम पंचायत की जमीन पर कोई नया अवैध कब्जा न हो और इसके लिए सरपंचों को जवाबदेह बनाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने ऐच्छिक अनुदान के उपयोगिता प्रमाण पत्र के संबंध में सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों और उप-मंडल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। सीएम अनाउंसमेंट के पालन में, सरकार को भेजे जाने वाले सभी केसों में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed