{"_id":"6afb0f6b333e7ee51608fd2d","slug":"the-action-plan-for-the-construction-of-the-leg-1-drain-will-be-prepared-afresh-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107561-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लेग-1 नाले के निर्माण की नए सिरे से तैयार होगी कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लेग-1 नाले के निर्माण की नए सिरे से तैयार होगी कार्ययोजना
विज्ञापन
लेग-1 नाले के निर्माण की नए सिरे से तैयार होगी कार्ययोजना
नाले के किनारे अधिक पेड़ होने से उठाया जा रहा कदम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लेग-1 नाले के निर्माण की कार्ययोजना अब नए सिरे से तैयार होगी। प्रस्तावित अलाइनमेंट में नाले के किनारे बड़ी संख्या में पेड़ होने के कारण इसमें बदलाव की संभावना है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की टीम संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना करेगी।
ओल्ड दिल्ली रोड से रेजांगला चौक तक मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन (लेग-1) में एक अतिरिक्त बैरल का निर्माण होना है। इसके साथ ही मौजूदा ड्रेन का भी सुदृढ़ीकरण और सुधार किया जाएगा। इस परियोजना को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी के समक्ष रखा गया था। कमेटी ने इस पर दोबारा काम करने के निर्देश दिए हैं। जीएमडीए को निर्माण की योजना इस तरह तैयार करनी है, जिससे कम-से-कम पेड़ प्रभावित हों।
जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि जल्द ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना होगा। इसी रोड से मेट्रो का कॉरिडोर भी प्रस्तावित है, इसलिए मेट्रो अधिकारियों को भी निरीक्षण में शामिल किया जाएगा। जीएमडीए शहर में बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था मजबूत करने पर काम कर रहा है। लेग-1 मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन सिकंदरपुर गांव से नजफगढ़ ड्रेन तक जाती है। यह ड्रेन साइबर हब, सेक्टर-18, ओल्ड दिल्ली रोड, सेक्टर-22, सेक्टर-23ए, पालम विहार, बजघेड़ा और सेक्टर-115 सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से होकर गुजरती है।