{"_id":"68656a87839684836d0305d5","slug":"the-accused-who-was-pressuring-someone-to-commit-suicide-has-been-arrested-gurgaon-news-c-1-1-noi1365-3124417-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आत्महत्या करने के मामले में दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आत्महत्या करने के मामले में दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- मृतक ने आरोपी की बहन को शादी के लिए किया था प्रपोज
- आरोपी ने बनाया आत्महत्या का दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाने की पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को बुधवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर (बिहार) के धर्मपुर गांव निवासी सोहन कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
पूछताछ में आरोपी सोहन कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र निवासी अविनाश पुरी (मृतक) ने उसकी बहन को शादी के लिए प्रपोज किया था। सोहन कुमार की बहन ने अविनाश को शादी करने से मना कर दिया था। इस बारे में सोहन कुमार को पता चला तो तो उसके व अविनाश पुरी के बीच विवाद हो गया। सोहन कुमार ने अविनाश पुरी बार-बार धमकी दी तो उसने दबाव में आकर 28 जून को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार को मकान मालिक ने बादशाहपुर थाने में दी शिकायत में बताया कि उसने फाजिलपुर गांव में किराए पर कमरे दे रखे हैं। एक कमरे में कुरुक्षेत्र निवासी अविनाश पुरी (33 वर्ष) रहता था। उसने 28 जून को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसको पता चला कि सोहन कुमार व अविनाश पुरी के बीच में विवाद चल रहा था।