फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The accused who stole wires from a government vehicle is on one day remand

Gurugram News: सरकारी गाड़ी में तार चुराने वाला आरोपी एक दिन के रिमांड पर

Wed, 23 Jul 2025 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The accused who stole wires from a government vehicle is on one day remand
सरकारी गाड़ी में बिजली की तार वाला आरोपी एक दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम फरीदाबाद के अतिरिक्त निगमायुक्त के लिए लीज पर ली गई गाड़ी से बिजली के तार चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से मामले के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। साथ ही, उससे अन्य किसी वारदात में शामिल होने के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।

8 जुलाई को एक व्यक्ति ने सुशांतलोक थाने में दी शिकायत में बताया था कि 6 मार्च 2025 को सेक्टर-44 में एक अस्पताल की निर्माणाधीन साइट से बदमाशों ने तार चुरा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन करते हुए एक आरोपी को फरीदाबाद से काबू किया। आरोपी की पहचान आगरा (उत्तर प्रदेश) के सलेमपुर धनकर गांव निवासी निरंजन सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी निरंजन सिंह नवंबर 2024 में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत नगर निगम फरीदाबाद में चालक के पद पर भर्ती हुआ था। आरोपी निरंजन सिंह ने अपनी पत्नी के नाम से एक गाड़ी (मारुति सियाज) निकलवाकर नगर निगम फरीदाबाद को लीज पर दे रखी थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अन्य किसी मामले में शामिल होने और उसके साथियों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। आरोपी ने चोरी किए गए बिजली की तार को कहां बेचा है या फिर रखा है, उसके साथी के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed