{"_id":"62d59e5d7df4fb6fc84d193d","slug":"the-accused-who-robbed-the-elderly-couple-by-entering-the-house-was-arrested-gurgaon-news-noi660157765","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू दिखाकर बुजुर्ग दंपत्ति से लूटपाट का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू दिखाकर बुजुर्ग दंपत्ति से लूटपाट का आरोपी काबू
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-14 एरिया की मियावाली कॉलोनी में प्लंबर बनकर घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती से लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।
सेक्टर-14 थाना पुलिस को दी शिकायत में मियांवाली कॉलोनी निवासी नरेश पिपलानी ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता है। वह अपने परिवार के साथ ऊपर वाले फ्लोर में रहता है। जबकि, ग्राउंड फ्लोर पर उसके माता-पिता रहते हैं। 16 जुलाई को करीब साढ़े 12 बजे एक युवक घर में आया और खुद को प्लंबर बताया। उसके बाद वह वापस चला गया। दोपहर को वह युवक दोबारा घर में घुस गया। इस दौरान माता-पिता सो रहे थे। आरोपी युवक ने चाकू के दम पर नरेश की मां के हाथों से कड़े और कानों से सोने की बालियां निकलवा ली और दो मोबाइल भी लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसके पिता फतेहचंद्र को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुुरू कर दी है।
क्राइम ब्रांच डीएलएफ फेज-4 के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को सोमवार को इफ्को चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान उमेश के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने ताऊ के लड़के ने साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। छानबीन के दौरान सीआईए टीम को पता चला कि जिस घर में वारदात हुई है। उनका रिश्तेदार आरोपी का दोस्त है। उसी ने आरोपी को वहां पर वारदात करने की सलाह दी थी। लूट के बाद पैसा आधा-आधा करने का सौदा तय हुआ था। पुलिस अब इस रिश्तेदार की तलाश में दबिश दे रही है।