फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The accused who committed seven incidents of vehicle theft was arrested.

Gurugram News: वाहन चोरी की सात वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Dec 2025 04:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 04:09 PM IST
विज्ञापन
The accused who committed seven incidents of vehicle theft was arrested.
आरोपी से सात बाइक बरामद, अदालत में पेश करके भेजा जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सोहना की पुलिस ने वाहन चोरी करने की सात वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को 30 नवंबर को सोहना के रायपुर नाका से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से सात बाइक बरामद की हैं। आरोपी की पहचान नूंह के घसेड़ा गांव निवासी मुस्तफा उर्फ बालम के रूप में हुई है। आरोपी मुस्तफा उर्फ बालम पर वर्ष 2018 से वर्ष 2024 तक गुरुग्राम में सात और नूंह में दो मामले दर्ज हैं। आरोपी ने चोरी के इस मामले सहित गुरुग्राम से वाहन चोरी करने की सात वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया है।

आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम के सदर थाना, सेक्टर-65 थाना, सेक्टर-50 थाना, सिटी थाना, मानेसर थाना में धारा 305 बीएनएस व धारा 379 आईपीसी के तहत कुल सात मामले दर्ज हैंं। वहीं, आरोपी मुस्तफा उर्फ बालम का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि उसके खिलाफ नूंह के सदर थाना में 524/2023 धारा 148, 149, 341, 323, 307 आईपीसी तथा 25 आर्म्स एक्ट और थाना नूंह में 655/2018 धारा 379-ए आईपीसी के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी मुस्तफा उर्फ बालम को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed