फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The accused who committed 16 incidents of vehicle theft was caught in an encounter

Gurugram News: वाहन चोरी की 16 वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा

Wed, 03 Sep 2025 05:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
The accused who committed 16 incidents of vehicle theft was caught in an encounter
पैर में गोली लगने से हुआ घायल, उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-39 की पुलिस ने गुरुग्राम, दिल्ली व नूंह से वाहन चोरी की 16 वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पिनगवां (नूंह) के झिमरावट गांव निवासी जाहिद (30 वर्ष) से एक बाइक, पिस्टल, एक कारतूस और घटनास्थल से चार खाली खोल बरामद किए हैं। सरकारी कार्य में बाधा डालकर और पुलिस टीम पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने पर आरोपी के खिलाफ सोहना सिटी थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अपराध शाखा सेक्टर-39 को सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार युवक हथियार के बल पर लूट या किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए गुरुग्राम से सोहना की तरफ आएगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने रायपुर गांव के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान रायपुर गांव से सोहना की ओर बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो युवक ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पुराना अलवर-सोहना रोड की ओर बाइक को भगा लिया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने बाइक के बारे में नाकाबंदी करने वाली टीम को सूचना दी। जब वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को रोकने का प्रयास किया तो उसने बेरिकेड्स को सीधी टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक नीचे गिर गया। पुलिस से बचने के लिए युवक पुलिसकर्मियों पर गोली चलाते हुए तिकोना पार्क की ओर रोड पर भागने लगा। पुलिस ने हवाई फायर करते हुए युवक को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। इसके बाद भी युवक ने पुलिस पर गोली चलाई जोकि उपनिरीक्षक मोहित की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में युवक के पैरों की तरफ गोली चलाई तो वह युवक के पैर में लगी और वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने युवक को काबू किया। पुलिस ने एफएसएल, सीन ऑफ क्राइम की टीमों को घटनास्थल पर बुलाकर निरीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी जाहिद का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि उसके खिलाफ गुरुग्राम, नूंह व दिल्ली में वाहन चोरी करने के 16 मामले दर्ज हैं। जाहिद को पांच मामलों में अदालत ने उद्घोषित अपराधी भी घोषित किया हुआ है। आरोपी के अस्पताल से डिस्चार्ज करने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed