फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The accused of raping the girl was made to identify the accused

Gurugram News: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी से कराई निशानदेही

Sun, 05 Oct 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The accused of raping the girl was made to identify the accused
आरोपी को रिमांड के दौरान पुलिस टीम घटनास्थल पर लेकर गई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची का अपहरण करके दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रिमांड के दौरान पुलिस टीम घटनास्थल पर लेकर गई। आरोपी समद से निशानदेही कराई गई, ताकि मामले में पुलिस पर्याप्त सबूत व साक्ष्य एकत्रित कर सके। दुष्कर्म पीड़िता बच्ची का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बता दें कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे समद सेक्टर-93 पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाली आठ साल की बच्ची को खाने का सामान देने के बहाने से बहलाकर अपहरण करके ले गया था। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। गुरुग्राम के सेक्टर-83 निवासी समद एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। जब बच्ची वापस घर नहीं पहुंची थी तो परिवार वालों ने सेक्टर-93 चौकी में शिकायत दी थी। पुलिस को करीब 20 घंटे बाद बच्ची घर से पांच किलोमीटर दूर घायल अवस्था व बेहोशी की हालत में सेक्टर-95 से मिली। पुलिस ने आरोपी से वारदात के बारे में पूछताछ की तो उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार कर ली थी।
विज्ञापन




रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी से अन्य किसी वारदात में संलिप्त होने के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए जल्द ही चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिलक्ष जोशी, सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम), गुरुग्राम


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article