फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The accused of making a fake video of Himani were sent to jail

Gurugram News: हिमानी का फर्जी वीडियो बनाने के आरोपी भेजे जेल

Tue, 10 Jun 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The accused of making a fake video of Himani were sent to jail
बाप-बेटे ने एआई की मदद से फर्जी वीडियो बनाकर यूट्यूब पर किया था अपलोड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से हिमानी नरवाल का फर्जी वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करने वाले दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए अन्य वीडियो के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

साइबर अपराध थाना पूर्व की पुलिस ने बिहार के गोपालगंज पुलिस की मदद से मांझा थाना क्षेत्र के धोबवलिया गांव में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान मोहिबुल हक और उसके बेटे गुलाब जिलानी के रूप में हुई। आरोपी पिछले काफी समय से रियर पॉइंट नाम से यूट्यूब चैनल चला रहे थे। दोनों ने इसी यूट्यूब चैनल पर शहीद विनय नरवाल की पत्नी का चेहरा मॉर्फ करके वीडियो अपलोड किया था। मामले में साइबर अपराध थाना पूर्व में एफआईआर दर्ज की गई थी। गुरुग्राम पुलिस ने दोनों आरोपियों को गोपालगंज से गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके रिमांड की प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुग्राम लेकर आई। पुलिस अब डिजिटल फॉरेंसिक जांच के जरिए आरोपियों के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों के अन्य नेटवर्क के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों की मदद से यूट्यूब चैनल को ट्रैक किया गया और उसी आधार पर आरोपियों की पहचान करके गुरुग्राम पुलिस उन तक पहुंची और गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed