फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The accused of killing the auto driver have been caught on CCTV cameras, they confessed their crime during interrogation

Gurugram News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं ऑटो चालक की हत्या के आरोपी, पूछताछ में कबूला अपना जुर्म

Tue, 11 Mar 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The accused of killing the auto driver have been caught on CCTV cameras, they confessed their crime during interrogation
- पुलिस ने गिरफ्तार दोनों इंजीनियरों की करायी निशानदेही, अदालत ने भेजा जेल
विज्ञापन


- सिर में चोट लगने से हुई मौत पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ऑटो साइड में करने को लेकर हुई कहासुनी में मारपीट करके ऑटो चालक की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार दोनोंं इंजीनियरों से पुलिस ने पूछतछ पूरी कर ली। जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
बता दें कि डीएलएफ फेज तीन के नाथूपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक 22 साल के सोनू को ऑटो किनारे करने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके साथ दो युवकों ने मारपीट की थी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हुआ था। उपचार के दौरान उसके सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान जयदीप निवासी जनता कॉलोनी जिला रोहतक हाल निवासी तारा अपार्टमेंट नाथूपुर, गुरुग्राम व मणिशंकर शुक्ला निवासी गांव भीटी रावत जिला गोरखपुर (उत्तर-प्रदेश) हाल निवासी महेवा चुंगी जिला गोरखपुर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में की थी।
विज्ञापन

नाथूपुर पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल के अनुसार पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त दोनों आरोपी बी-टेक इंजीनियर है। उपरोक्त आरोपी जयदीप बेंगलुरु तथा आरोपी मणिशंकर लखनऊ में एक ही कंपनी के लिए काम करते थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग व अन्य मीटिंग के माध्यम से इनकी दोस्ती हुई थी। आरोपी जयदीप ने वर्ष-2022 में वहां से नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद आरोपी जयदीप ने खाना डिलीवरी के लिए गुरुग्राम में किचन खोल लिया था। आरोपी मणि शंकर ने भी वर्ष-2024 में बेंगलुरु में कंपनी से नौकरी छोड़ दी थी तथा 15-20 दिन पहले ही नौकरी की तलाश में गुरुग्राम आया था। दिनांक 07/08.2025 की रात को आरोपी जयदीप तथा मणिशंकर खाना खाने के बाद जयदीप के अपार्टमेंट में जा रहे थे। इसी दौरान न्यू ब्लॉक डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम में सोनू (मृतक) शराब के नशे में ऑटो गली में लेकर खड़ा था। जिसको जयदीप ने ऑटो साइड में करने को कहा तो सोनू ने जयदीप के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और इनकी आपस में हाथापाई हो गई तथा दोनों आरोपियों ने मिलकर सोनू के साथ मारपीट की तथा सोनू को धक्का दे दिया। जिससे वह सिर के बल गिर गया। इन्हीं चोटों के कारण सोनू की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed