{"_id":"69ab14aac24489ee9505bee7","slug":"the-accused-in-the-firing-case-have-not-been-identified-yet-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81422-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फायरिंग मामले में आरोपियों की अब तक नहीं हो पाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फायरिंग मामले में आरोपियों की अब तक नहीं हो पाई पहचान
विज्ञापन
बादशाहपुर। होली वाले दिन सवाना अहाते में हुई हवाई फायरिंग के मामले में अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस की टीम अहाते में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच करने में जुटी है।
सदर्न पेरिफेरल रोड पर सेक्टर-74 स्थित सवाना अहाता में होली व धुलेंडी पर आयोजित कार्यक्रम में तैनात एक बाउंसर के जानने वाले कुछ युवक अंदर घुस गए थे। युवकों के अंदर आने पर पार्टी में शामिल होने से कुछ कपल ने एतराज जताया था। इसी दौरान एक युवक ने हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस के आने से पहले ही युवक मौके से भाग गए थे। जांच अधिकारी एसआई अंकित ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। संवाद