{"_id":"621130adda0fcc5ba71e2f20","slug":"tested-four-more-towers-and-took-samples-gurgaon-news-noi633165735","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार और टॉवरों की जांच कर नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार और टॉवरों की जांच कर नमूने लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। आईआईटी दिल्ली की टीम ने चिनटेल्स पैराडाइसो के डी टॉवर के साथ-साथ ई, एफ, जी और एच टॉवर का भी निरीक्षण किया और नमूने लिए। इसके साथ अब पूरी सोसाइटी के लोगों में बेचैनी बढ़ती जा रही है। टॉवरों में घटिया निर्माण की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। कई फ्लैटों में प्लास्टर गिर रहा है। फर्श की टाइल्स में दरारें में पड़ गईं हैं। दीवारों में भी दरारें पड़ रही हैं। जी टॉवर में जगह-जगह महज छह मिलीमीटर मोटाई की कमजोर सरिया लगाई गई है।
इस दौरान टीम के साथ रहने वाले स्थानीय लोगों ने बताया कि आईआईटी की टीम ने प्रथम दृष्टया निरीक्षण के बाद कहा है कि यहां का निर्माण ठीक नही हैं। बाकी की बातें वह जांच पूरी करने के बाद बताएंगे। इसके बाद लोगों को आईआईटी की जांच रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है। अब पूरी सोसाइटी के सभी नौ टॉवरों की संरचनात्मक ऑडिट की मांग हो रही है।
-जी टॉवर में वर्ष 2018 में जी 504 नंबर का फ्लैट लिया था। 2050 वर्गफुट का ये फ्लैट लगभग 1.25 करोड़ रुपये का पड़ा था। इसमें तीन बेडरूम और एक सर्वेंट रूम है। अब यहां प्लास्टर टूट रहा है, दरारें पड़ रही हैं। डर की वजह से मैंने किराएदार को खाली करने को कहा है। यहां कई जगह छह मिलीमीटर की सरिया लगाई गई है। ये पूरा निर्माण कार्य बेहद घटिया है। इसकी गहन जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन
-सुनील दुरेजा, निवासी चिनटेल्स पैराडाइसो।
-हम सभी सोसाइटी वालों की मांग है कि सभी नौ टॉवरों की संरचनात्मक ऑडिट हो और सभी को एक सामान मुआवजा दिया जाए। हम सभी एक साथ हैं। इस मामले में आरोपी लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई हो। निर्माण कार्य करने वालों को पकड़ा जाए।
-तुषार चौधरी, निवासी चिनटेल्स पैराडाइसो।
-जी टॉवर में फ्लैट लिया था। यहां का निर्माण कार्य कतई संतोषजनक नहीं है। इसकी गहन जांच होनी चाहिए। जिससे लोगों की जानमाल की सुरक्षा की जा सके। पूरी सोसाइटी की जांच हो जिससे सच सामने आ सके।
-निरंजन कटारिया, निवासी चिनटेल्स पैराडाइसो।