फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tentative date sheet released for half-yearly assessments for classes 3 to 12.

Gurugram News: तीसरी से 12वीं तक अर्धवार्षिक मूल्यांकन की अस्थायी डेटशीट जारी

Thu, 03 Sep 2026 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Tentative date sheet released for half-yearly assessments for classes 3 to 12.
- 21 सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं, तीन अक्तूबर तक चलेगा मूल्यांकन, पहले जारी किए गए तीन परीक्षा कार्यक्रम रद्द किए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के स्कूलों में तीसरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के अर्धवार्षिक मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। विभाग ने अस्थायी डेटशीट जारी की है, जिसके अनुसार परीक्षाएं 21 सितंबर से शुरू होकर तीन अक्तूबर तक चलेंगी। इससे पहले जारी किए गए तीन परीक्षा कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार तीसरी कक्षा की परीक्षा 21 सितंबर को अंग्रेजी विषय से शुरू होगी। इसी दिन चौथी कक्षा का पर्यावरण अध्ययन और पांचवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। इसके बाद अलग-अलग कक्षाओं और विषयों के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

तीसरी कक्षा में अंग्रेजी, हिंदी और गणित समेत मुख्य विषयों की परीक्षा होगी। चौथी कक्षा में पर्यावरण अध्ययन, गणित और अंग्रेजी के पेपर होंगे। पांचवीं कक्षा में अंग्रेजी, हिंदी, पर्यावरण अध्ययन और गणित की परीक्षा आयोजित की जाएगी। छठी से आठवीं कक्षा तक भी विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। छठी कक्षा की परीक्षा सामाजिक विज्ञान, सातवीं की हिंदी और आठवीं की विज्ञान विषय से शुरू होगी। नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए भी विषयवार शेड्यूल तय किया गया है। 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के मुख्य और वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं होंगी। विभाग ने कहा कि राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा बाद में कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed