{"_id":"650c8f73e84b714889071804","slug":"tent-traders-came-out-in-protest-against-mps-proposal-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-14871-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सांसद के प्रस्ताव के विरोध में उतरे टेंट व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सांसद के प्रस्ताव के विरोध में उतरे टेंट व्यापारी
विज्ञापन
लोक सभा में प्रस्ताव रखा था कि शादी में 100 से ज्यादा मेहमान और 10 से ज्यादा खाने के सामन न हों
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कांग्रेस के लोकसभा सांसद के संसद में रखे उस प्रस्ताव का विरोध किया है जिसमें शादी में 100 से ज्यादा मेहमान नहीं होने और खाने में 10 से ज्यादा आइटम नहीं होने की बात कही है।
एसोसिएशन की ग्रांड होटल में हुई 20 वीं कांफ्रेंस में राष्ट्रीय महासचिव अनिल राव ने कहा कि कांग्रेस के सांसद के इस प्रस्ताव का 18 राज्यों के टेंट व्यापारियों ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पूरी जिंदगी मेहनत से जो पैसे अर्जित करता है उसे अपने मकान, बच्चों की पढ़ाई या उनकी शादी में खर्च करता है। जिसकी जितनी क्षमता है वह उतना ही खर्च करता है यह मौलिक अधिकार है। सांसद से यह भी पूछा जाए कि वह अपने परिवार के साथ एक हजार गज के मकान में क्यों रहते हैं। 100 गज के मकान में क्यों नहीं रहते।
प्रस्ताव के विरोध में मध्य प्रदेश के प्रधान परमजीत अपनी टीम सहित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को ज्ञापन भी दे चुके हैं। अन्य राज्यों में भी ऐसा ही किया है। सभी पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात करके ज्ञापन देंगे।बैठक में 471 सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
बाल विवाह में नहीं दिया जाएगा टेंट
राष्ट्रीय प्रधान रवि जिंदल ने कहा की पूरे भारत वर्ष में बाल विवाह के लिए कोई भी टेंट का सामान नहीं दिया जाएगा। बैठक में यह भी फैसला लिया गया की शादियों में पानी की बोतल को छोड़कर कोई भी प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का प्रयोग नहीं करेंगे।