फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tent removed from Nuh, now preparation for mahapanchayat near Pondri-Naurangabad

Gurugram News: नूंह से हटाया टैंट, अब पोंडरी-नौरंगाबाद के पास महापंचायत की तैयारी

Sat, 12 Aug 2023 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
Tent removed from Nuh, now preparation for mahapanchayat near Pondri-Naurangabad
नूंह हिंसा को लेकर हिंदू संगठनों ने कर रखा है महापंंचायत का ऐलान
विज्ञापन

पुलिस व प्रशासन सतर्क, एसपी लोकेंद्र सिंह ने किया स्थल का निरीक्षण
आयोजकों को चेतावनी, बिना अनुमति नहीं होने दिया जाएगा आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम/नूंह/हथीन। नूंह हिंसा को लेकर छपरा गांव के पास किरा गोशाला में होने वाली हिंदू सर्वजातीय महापंचायत की तैयारी अब पलवल जिले में हथीन उपमंडल के पोंडरी-नौरंगाबाद गांवों के पास की जा रही है। रविवार 13 अगस्त को आयोजित की जाने वाली इस महापंचायत के लिए टैंट लगाए जाने का काम भी शुरू हो गया है। इससे पहले नूंह के छपरा में इस महापंचायत के आयोजन की तैयारियां की गई थीं। जहां धारा-144 लागू होने और प्रशासनिक अनुमति न होने की बाबत पुलिस-प्रशासन ने टैंट वहां से हटवा दिए थे। दूसरी ओर अब पलवल जिले में होने जा रही इस महापंचायत के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क हो गया है।
बता दें कि 31 जुलाई को नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसा को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा इस महापंचायत की घोषणा की गई थी। यह महापंचायत पहले नूंह जिले में स्थित गोशाला में होनी थी, लेकिन वहां धारा-144 लगी होने के कारण आयोजकों द्वारा अब इसका स्थान बदल दिया गया है। महापंचायत की तैयारी अब हथीन उपमंडल के गांव पोंडरी-नौरंगाबाद के पास की जा रही है। महापंचायत की घोषणा इस गांव में होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने स्वयं हथीन के डीएसपी सुरेश भड़ाना और कार्यक्रम मजिस्ट्रेट श्रवण कुमार को साथ लेकर स्थान का जायजा लिया। वहां सुरक्षा व्यवस्था के हिसाब से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हाेंने आयोजकों से भी बात की।
विज्ञापन

महापंचायत के आयोजन से जुड़े भाजपा नेता मोतीराम शर्मा ने बताया कि महापंचायत की अध्यक्षता 52 पालों के चौधरी अरुण जेलदार करेंगे। उन्होंने बताया कि महापंचायत में पलवल, नूंह, गुरुग्राम, रेवाड़ी, दिल्ली, फरीदाबाद के हिन्दू प्रतिनिधि भाग लेंगें। पंचायत में 31 जुलाई को हुई हिंसा को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए सभी से विचार विमर्श चल रहा है और महापंचायत में रखे जाने वाले मुद्दों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर जिला पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने सुरक्षा को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर वहां महापंचायत को देखते हुए हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। हथीन के डीएसपी सुरेश भड़ाना पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नजर बनाए हुए हैं। जिला मजिस्ट्रेट नेहा सिंंह भी हर स्थिति की जानकारी रखे हुए हैं। साथ ही सरकार की तरफ से भी अधिकारियों से इस बाबत जानकारी ली जा रही है। गुप्तचर विभाग की टीम भी अपने स्तर पर इस महापंंचायत पर नजर बनाए हुए है।

----

सुरक्षा बलों ने निकाला पैदल मार्च

हथीन शहर में डीएसपी सुरेश कुमार भड़ाना ने शांति एवं सद्भावना बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला। इस अवसर पर हथीन थाना प्रभारी मनोज कुमार भी मौजूद रहे। पैदल मार्च गहलब रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से दादा गुलाब शाह मार्किट, गहलब रोड मार्किट , सुभाष चौक होते हुए मैन बाजार , साध मोहल्ला, गढ़ी मोहल्ला होते हुए जयंती मोड तक निकाला गया। पैदल मार्च में हरियाणा पुलिस के जवानों के साथ साथ रेपिड एक्शन फोर्स व बीएसएफ के सैकड़ों जवान शामिल मौजूद रहे।

----
कई जिलों के हजारों लोग इकट्ठा होने की उम्मीद
हिन्दू सर्वजातीय महापंचायत आज होगी। जिसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों के साथ-साथ उत्तरप्रदेश और राजस्थान से भी लोग आने की उम्मीद है। गांव-गांव में कुछ लोगों द्वारा चिट्ठी देकर महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। पिछले कई दिन से यह आह्वान सोशल मीडिया पर भी किया जा रहा है। महापंचायत के आयोजकों का कहना है कि महापंचायत में कोई भड़काऊ बयानबाजी नहीं की जाएगी और यह पूरी तरह से शांतिपूर्वक और इलाके में अमन शांति बनाए रखने के लिए की जा रही है।

----
नूंह पुलिस भी अलर्ट
इस महापंचायत को लेकर नूंह पुलिस भी पूरी अलर्ट पर है और उन्होंने इसमें भड़काऊ बयान देने वालों पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया है। महापंचायत में जो भी वक्ता स्पीच देगा उसको खुफिया तंत्र रिकॉर्ड करेगा। इसके अलावा प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इतना ही नहीं पलवल प्रशासन को भी चंडीगढ़ से इस पर पूरी नजर बनाए रखने के लिए आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed