फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tender will be re-issued for the new 100 MLD plant at Basai water purification plant

Gurugram News: बसई पानी शोधन संयंत्र में 100 एमएलडी के नए संयंत्र के लिए दोबारा होगा टेंडर

Wed, 17 Sep 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tender will be re-issued for the new 100 MLD plant at Basai water purification plant
188 करोड़ की परियोजना के लिए अब एक ही टेंडर जारी होगा
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) बसई नहरी पानी शोधन संयंत्र में 100 एमएलडी का नया संयंत्र और दो स्टोरेज टैंक बनाने समेत अन्य कार्यों का टेंडर दोबारा जारी करने जा रहा है। स्काडा युक्त इस परियोजना पर करीब 188 करोड़ खर्च होंगे। इस परियोजना को सीएम ने रद्द कर दिया है। पिछले सप्ताह तत्कालीन मुख्य अभियंता को निलंबित करने के आदेश दिए थे। आरोप है कि अभियंता ने परियोजना के लिए अलग-अलग दो टेंडर जारी किए। अब एक ही टेंडर जारी होगा।


शहर में पेयजल आपूर्ति को बेहतर करने के लिए बसई नहरी पानी शोधन संयंत्र के दूसरे फेज में (चौथी यूनिट) 100 एमएलडी का नया संयंत्र और 600 एमएलडी के दो स्टोरेज टैंक बनाने समेत अन्य कार्य होंगे। जीएमडीए बोर्ड बैठक में 188 करोड़ की इस परियोजना को मंजूरी मिली हुई है। इमसें 100 एमएलडी का संयंत्र और पानी स्टोरेज के लिए अलग से टैंक समेत अन्य कार्य शामिल है। जीएमडीए ने इस परियोजना को दो भाग में बांट दिया था। एक टेंडर में 100 एमएलडी पेयजल शोधन संयंत्र और दूसरे में पानी स्टोरेज टैंक बनाने समेत अन्य कार्य शामिल थे। जीएमडीए ने टेंडर को फाइनल पर उच्चाधिकार प्राप्त कार्य क्रय समिति (एचपीडब्ल्यूपीसी) में पिछले सप्ताह मंजूरी के लिए रखा था, जिसे सीएम ने रद्द कर दिया था। अब जीएमडीए दोनों कार्यों का एक ही टेंडर जारी करने की तैयारी में जुट गया है। जीएमडीए इस संयंत्र में स्काडा प्रणाली लगाने जा रहा है। इससे संयंत्र पर ऑनलाइन निगरानी रखी जा सकेगी। सॉफ्टवेयर से पानी शोधन और आपूर्ति पर बारीकी से नजर रखी जा सकेगी। नए संयंत्र में आधुनिक मशीनरी और तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। जीएमडीए के मुख्य अभियंता आरएस जांगड़ा ने बताया कि जल्द ही दोबारा से परियोजना का टेंडर जारी होगा। उन्होंने बताया कि अब पूरी यूनिट का एक ही टेंडर जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed