{"_id":"6a92c65cb94f0f9017034479","slug":"temporary-coaches-added-to-the-train-for-the-convenience-of-passengers-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99303-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में बढ़ाए अस्थायी डिब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में बढ़ाए अस्थायी डिब्बे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सितंबर में यात्रियों की वृद्धि के मद्देनजर रेलवे ने अस्थायी डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया है। गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली सीकर और मंडोर एक्सप्रेस में बढ़ोतरी हुई है, जिससे यात्रियों को कंफर्म सीटें मिल पाएंगी।
ट्रेन नंबर 22491/92 मंडोर एक्सप्रेस में एक सितंबर से नौ सितंबर तक एक थर्ड एसी और एक थर्ड एसी इकॉनमी डिब्बा जोड़ा गया है। यह ट्रेन जोधपुर से दिल्ली जाते समय सुबह 5:30 बजे और दिल्ली से जोधपुर जाते समय रात 10:16 बजे गुड़गांव में रुकती है। इससे राजस्थान के कई स्टेशनों के यात्रियों को लाभ होगा।
ट्रेन नंबर 14714/13 सीकर एक्सप्रेस में दो सितंबर से दो अक्तूबर तक एक थर्ड एसी, एक स्लीपर और एक साधारण डिब्बे की अस्थायी वृद्धि हुई है। यह ट्रेन दिल्ली से सीकर जाते समय सुबह 7:11 बजे और वापसी में शाम 7:30 बजे गुड़गांव में ठहराव करती है। इससे महेंद्रगढ़, लोहारू और झुंझुनू के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।