फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Temporary appointment of newly promoted principals will be done in 31 government schools

गुरुग्राम के 31 सरकारी स्कूलों में होगी प्रधानाचार्यों की अस्थाई नियुक्ति

Sun, 03 Oct 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Temporary appointment of newly promoted principals will be done in 31 government schools
गुरुग्राम। शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार गत अगस्त माह में हरियाणा प्रदेश में नव पदोन्नत प्रधानाचार्यों को सरकारी स्कूलों में अस्थाई नियुक्ति देने की प्रक्रिया चलाई जा रही है। जिन-जिन सरकारी स्कूलों में यह अस्थाई नियुक्ति दी जाएगी, विभाग की ओर से हरियाणा के सभी जिलों में उन स्टेशनों की सूची भी जारी की गई है। गुरुग्राम जिले के 31 सरकारी स्कूलों को अस्थाई प्रधानाचार्य मिलेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय के आगामी आदेशों के बाद ही इन प्रधानाचार्यों को स्थाई नियुक्ति देकर कार्य केंद्र दिए जाएंगे। फिलहाल नव पदोन्नत प्रधानाचार्य सभी जिलों के शिक्षा कार्यालयों में अपनी उपस्थिति देते थे और जिला स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं में प्रश्नपत्र पहुंचाने एवं अन्य कार्य करने की जिम्मेदारी मिलती थी।
विज्ञापन

नव पदोन्नत प्रधानाचार्यों द्वारा बार-बार स्कूलों में नियुक्ति देने की मांग उठाई जाती रही है, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकी। ऐसे में कई जिलों में नव पदोन्नत प्रधानाचार्यों के समय पर कार्य स्थल पहुंचने की शिकायतें मिलती रहती हैं। वहीं अब विभाग ने नव पदोन्नत प्रधानाचार्यों को अस्थाई नियुक्त देने के आदेश जारी किए हैं। गुरुग्राम की बात करें तो यहां पर 31 सरकारी स्कूलों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं, जहां पर अस्थाई तौर पर प्रधानाचार्यों की नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के बादशाहपुर, हरचंदपुर, घनगोला, हाजीपुर, नानूकलां, सिंधरावली, ऊंचा माजरा, जाटोली, खोड, सरहोल, कार्टरपुरी, डूंडाहेड़ा, बसई, नाथूपुर, गढ़ी हरसरू, भीमनगर, खेड़कीदौला, गुड़गांव गांव, झाड़सा, नवादा फतेहपुर, अर्जुननगर, धनकोट, सराय अलावर्दी, ग्वाल पहाड़ी, नौरंगपुर, शिकोहपुर, बांस खोसला, बांस हरिया, बुढेड़ा, जाटौला और पातली स्टेशन स्थित सरकारी स्कूलों में अस्थाई तौर पर प्रधानाचार्यों को नियुक्त किया जाना है। इस संदर्भ में जिला शिक्षा अधिकारी इंदु बोकन से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed