फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Temple land fraudulently transferred to one's name, case filed against two including Patwari

Gurugram News: मंदिर की जमीन को धोखे से अपने नाम कराया, पटवारी सहित दो पर केस

Fri, 20 Sep 2024 12:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 20 Sep 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Temple land fraudulently transferred to one's name, case filed against two including Patwari
जमीन बेचने की कवायद पर हुआ खुलासा, मंदिर कमेटी ने दी शिकायतसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। मंदिर की जमीन को धोखाधड़ी कर अपने नाम कराने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बिना कमेटी की सलाह लिए पटवारी के साथ मिलीभगत कर जमीन नाम करवा लिया। आरोपी ने जमीन को बेचना चाहा तो मामले का खुलासा हुआ। शहर थाना पुलिस ने मंदिर कमेटी की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेणू शेखावत के अनुसार पलवल निवासी प्रकाश प्रजापत ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह इस्लामाबाद मुकुटदास मंदिर कमेटी का सदस्य है। उसके साथ जयपाल, कन्हैया, झब्बी उर्फ प्रेमचंद व जयपाल पिछले 20 साल से समिति के सदस्य है। मंदिर की करीब साढ़े छह एकड़ भूमि इस्लामाबाद में पड़ती है, जिसकी वे देखरेख करते आ रहे हैं। उन्हें पता चला कि 20 दिन पहले गुराकसर निवासी सुखवीर प्रजापति ने पलवल के लोगों को एकत्रित किए बिना ही एक कमेटी बना ली, ताकि साढ़े छह एकड़ भूमि मुकुटदास नाम का सहारा लेकर सुखवीर अपने नाम करवा लें। आरोप है कि सुखवीर ने हल्का पटवारी के साथ मिलीभगत कर जमीन अपने नाम करवा ली। जिस पर चेतन, प्रकाशचंद व जयलाल के पटवारी रोजनामचा पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए, जबकि इन लोगों को इस बारे में कुछ पता ही नहीं है। इन्होंने समाज को अपना शपथ पत्र दे दिया है। सुखवीर ने फर्जी कमेटी बनाई है और रजिस्ट्रार कार्यालय में मिलीभगत कर खुद को प्रधान नियुक्त कर लिया। आरोपी सुखवीर मुकुट दास मंदिर की जमीन को बेचना चाहता है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आरोपी पाए जाने पर मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed