फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Teenager dies after falling from 19th floor under suspicious circumstances

Gurugram News: संदिग्ध हालात में 19वीं मंजिल से गिरकर किशोर की मौत

Thu, 25 Sep 2025 02:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after falling from 19th floor under suspicious circumstances
निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था, परीक्षा में नंबर कम आने से था परेशान
विज्ञापन


सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में रामप्रस्था सिटी की रामप्रस्था प्राइमेरा सोसाइटी की घटना

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में रामप्रस्था सिटी की रामप्रस्था प्राइमेरा सोसाइटी में मंगलवार देर रात एक किशोर की 19वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई। इमारत से कुछ गिरने की तेज आवाज सुनकर सिक्योरिटी गार्ड व अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो किशोर को खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया।
घटना के बारे में किशोर के परिवार वालों को सूचना दी गई तो उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाने की पुलिस अस्पताल में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया।
विज्ञापन

मृतक किशोर की पहचान 15 वर्षीय आश्मान के रूप में हुई है। वह एक निजी स्कूल की 10वीं कक्षा में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि छमाही परीक्षा के परिणाम में उसके नंबर कम आए थे। नंबर कम आने की वजह से वह परेशान रहता था। मंगलवार शाम को आश्मान के पिता ने भी उससे कम नंबर आने को लेकर बातचीत की थी, जिससे वह नाराज हो गया था। रात को खाना खाने के बाद आश्मान इमारत की बालकनी में खड़ा हो गया था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में इमारत की बालकनी से नीचे गिरकर आश्मान की मौत हाे गई। मृतक किशाेर के पिता रविश कुमार एक कंपनी में मैनेजर हैं। सेक्टर-10 थाने की पुलिस ने पिता रविश कुमार के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आश्मान के संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने की घटना मंगलवार की रात 10:30 से 11 बजे के बीच हुई। आश्मान का परिवार सेक्टर-37डी स्थित रामप्रस्था प्राइमेरा सोसाइटी की 22 मंजिल की इमारत की 19वीं मंजिल पर रहता है। बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

जांच अधिकारी पदम ने बताया कि आश्मान की इमारत से गिरकर मौत मामले में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। किशोर के दोस्तों और परिवार वालों से उसके बारे में जानकारी ली गई है कि वह मानसिक तनाव, पारिवारिक दबाव या दूसरी किसी वजह से परेशान था या नहीं। मामले की छानबीन की जा रही है। अभी तक कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed