फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Teenager commits suicide by hanging herself

Gurugram News: किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 12 Feb 2026 03:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
Teenager commits suicide by hanging herself
गुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना के अंतर्गत अशोक विहार फेज-3 में एक किशोरी ने 11 फरवरी को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों से कमरे का निरीक्षण कराया। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक की पहचान अशोक विहार फेज-3 अनाशिका (14) के रूप में हुई है। वह सेक्टर-14 स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। उसके माता-पिता शिक्षक हैं। 11 फरवरी को अनाशिका स्कूल नहीं गई थी और वह दादी के साथ घर पर थी। दोपहर को अनाशिका की दादी ने उसको आवाज लगाई, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। ऐसे में दादी ने अनाशिका के पिता को कॉल करके बताया कि वह दरवाजा नहीं खोल रही है। पिता ने भाई को कॉल करके इस बारे में बताया। अनाशिका के चाचा ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। उसको फंदे से उतारकर निजी अस्पताल में लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एसआई जोरा सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। मामले की छानबीन की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed