{"_id":"69220abc53b594f6fa0aaa89","slug":"teenage-bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-canter-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-72818-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कैंटर की टक्कर से बाइक चला रहे किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कैंटर की टक्कर से बाइक चला रहे किशोर की मौत
विज्ञापन
दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना-बल्लभगढ़ मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कैंटर को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार दोपहर करीब 2 बजे सोहना-बल्लभगढ़ मार्ग पर गांव निबोट के पास तेज रफ्तार कैंटर चालक अपनी गाड़ी को लापरवाही से चलाता हुआ सोहना से बल्लभगढ़ जा रहा था। इसी दौरान गांव निबोट से गांव दौला की ओर जा रहे बाइक सवार दो लड़कों को कैंटर चालक ने सीधी टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव बीबीपुर, जिला नूंह, मेवात निवासी महबूब (15) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान सलमान (26) वर्ष निवासी उतावड़ के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही निबोट पुलिस चौकी प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को सोहना के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं आरोपी चालक कैंटर को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं डॉक्टरों ने घायल युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे नलहड़ मैडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।