फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Technical glitch in ITI admission portal; students unable to select trades.

Gurugram News: आईटीआई प्रवेश पोर्टल में तकनीकी दिक्कत, ट्रेड नहीं चुन पा रहे विद्यार्थी

Sat, 13 Jun 2026 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Technical glitch in ITI admission portal; students unable to select trades.
15 जून तक ही है आवेदन की आखिरी तारीख, विभाग ने कहा- जल्द हो जाएगा समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी समस्याओं के चलते अपनी पसंदीदा ट्रेड का चयन नहीं कर पा रहे हैं।

विद्यार्थियों का कहना है कि वे ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं, लेकिन ट्रेड चुनने का ऑप्शन ठीक से नहीं मिल रहा है। विद्यार्थियों को चिंता है कि कहीं उनके पसंद ट्रेड की सीटें भर न जाएं। उनका कहना है कि अगर समय पर ट्रेड चुनने का मौका मिलता तो उन्हें आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर आसानी होती।
विज्ञापन


वहीं, आईटीआई प्रशासन और विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल में आई तकनीकी समस्या अस्थायी है और इसे जल्द दूर कर लिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी। तकनीकी खामी दूर होते ही विद्यार्थियों को उनकी पसंदीदा ट्रेड का चयन का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून है। विभाग ने अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन पूरा करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि सभी को नियमों के अनुसार समान अवसर दिया जाएगा। हालांकि आखिरी तारीख नजदीक है, यह चिंता भी विद्यार्थियों को सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed