फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Teachers will take training of digital tools

डिजिटल उपकरणों का प्रशिक्षण लेंगे शिक्षक

Sun, 14 Nov 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Teachers will take training of digital tools
गुरुग्राम। शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को डिजिटल उपकरण चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि शिक्षक कंप्यूटर सहित अन्य डिजिटल संबंधी कार्य आसानी से कर सकें। दक्षिण हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, रेवाड़ी और नूंह में संचालित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम 18 नवंबर को शुरू किया जाएगा जिसमें सभी जिलों में 1-1 मॉडल संस्कृति स्कूल में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

उप जिला शिक्षा अधिकारी और सरकारी मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नोडल अधिकारी संबंधित जिले के प्रशिक्षण की निगरानी करेंगे। गुरुग्राम के सेक्टर-43 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सुशांत लोक में मेसर्स ग्लोबस इंफोकॉम लिमिटेड नोएडा के विशेषज्ञों द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है, जिसमें चारों खंडों के मॉडल संस्कृति स्कूलों के शिक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा संचालित किया जा रहा है। ऐसे में इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बढ़ाने के लिए विभिन्न डिजिटल उपकरण प्रदान किए गए हैं। डिजिटल उपकरणों के समुचित उपयोग के लिए इन स्कूलों में शिक्षण संकाय को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है। 18 नवंबर को दक्षिण हरियाणा के अंतर्गत 7 जिलों के 1-1 राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में सुबह 9 बजे प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, इतिहास, राजनैतिक विज्ञान विषयों के शिक्षक शामिल होंगे। सभी स्कूलों को इंटरनेट कनेक्शन आदि सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के लिए मंजूरी दी गई है और खर्च स्कूल द्वारा एकत्र शुल्क से पूरा किया जाएगा। राजकीय मॉडल स्कूल सुशांत लोक की प्रधानाचार्या आशा मिगलानी से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed