फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Teachers will not be relieved from school in the name of BLO duty.

Gurugram News: बीएलओ ड्यूटी के नाम पर शिक्षक विद्यालय से कार्यमुक्त नहीं होंगे

Wed, 04 Feb 2026 05:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
Teachers will not be relieved from school in the name of BLO duty.
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों की प्रभावित हो रही पढ़ाई को देखकर जारी किया नया आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में बीएलओ ड्यूटी के चलते शिक्षण कार्य प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने नया आदेश जारी किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बीएलओ ड्यूटी के बावजूद शिक्षक विद्यालय से कार्यमुक्त नहीं किए जाएंगे और उन्हें विद्यालय में उपस्थित रहकर ही शिक्षण कार्य करना होगा।

जिले में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां बीएलओ ड्यूटी पर लगे शिक्षक विद्यालय से कार्यमुक्त होकर कई दिन तक स्कूल में उपस्थित नहीं होते, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है और विद्यालय की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। आदेश में सभी राजकीय विद्यालयों के मुखियाओं और डीईओं को निर्देश दिए गए हैं कि बीएलओ ड्यूटी कर रहे शिक्षक विद्यालय में रहकर ही शिक्षण कार्य के साथ-साथ अपना बीएलओ संबंधी कार्य करें। अब बीएलओ ड्यूटी के लिए शिक्षकों को विद्यालय समय में बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विशेष परिस्थिति में विद्यालय से बाहर जाना आवश्यक हो, तो सभी बीएलओ एक साथ विद्यालय न छोड़ें, ताकि विद्यालय का शिक्षण कार्य किसी भी स्थिति में प्रभावित न हो। यदि कोई बीएलओ बिना सूचना के विद्यालय में उपस्थित नहीं पाया जाता है तो उसे अवकाश पर माना जाएगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार की लापरवाही होती है तो विद्यालय मुखिया और संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई की जाएगी। डीईईओ सरोज दहिया ने बताया कि इस बारे में बीईओ को दिशा निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed