फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Teachers will be tested in the competition

Gurugram News: प्रतियोगिता में होगी शिक्षकों की परीक्षा

Fri, 10 Jul 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teachers will be tested in the competition
शिक्षकों को बच्चों की समझ परखने वाले प्रश्न करने होंगे तैयार, 10 जुलाई अंतिम तिथि
विज्ञापन

10 मौलिक प्रश्न प्रत्येक शिक्षक को अपने विषय के तैयार कर भेजने होंगे
स्वरांजलि
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने कम्पीटक्वेस्ट 2026 प्रतियोगिता शुरू की है। इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से बारहवीं तक पढ़ाने वाले टीजीटी और पीजीटी शिक्षक भाग ले सकेंगें। इसका उद्देश्य ऐसे प्रश्न तैयार करना है, जिनसे बच्चों की केवल रटने की नहीं बल्कि उनकी समझ, सोचने की क्षमता और समस्या का समाधान करने की योग्यता की हो।


इस प्रतियोगिता में हिन्दी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषय शामिल किए गए हैं। प्रत्येक शिक्षक को अपने विषय के खुद से तैयार किए गए 10 प्रश्न भेजने होंगें। सभी प्रश्न कक्षा के सीखने के उद्देश्यों के अनुसार होने चाहिए और किसी अन्य स्रोत के नहीं होने चाहिए। शिक्षक अपने आवेदन 10 जुलाई तक मेल कर सकते हैं। प्रतियोगिता का परिणाम 31 अग्सत को घोषित किया जाएगा। एससीईआ्रटी ने जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों और डाइट प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


इस तरह के प्रश्न करने होंगे तैयार
-समझ पर आधारित
-सीखने के उद्देश्य के अनुसार
-रटने की बजाय सोचने पर आधारित प्रश्न
-समस्या समाधान से जुड़े प्रश्न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed