{"_id":"6818f854d21ac1c44005a609","slug":"teacher-suicide-case-committee-constituted-by-the-department-reached-the-school-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-103044-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक सुसाइड मामला : विभाग की गठित कमेटी स्कूल पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक सुसाइड मामला : विभाग की गठित कमेटी स्कूल पहुंची
विज्ञापन
सोमवार को स्कूल पहुंची टीम ने तीन घंटे तक जांच की
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल के खोरी खुर्द गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 3 मई 2025 को जेबीटी शिक्षक जयपाल द्वारा ड्यूटी के दौरान नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के मामले में सोमवार को एक टीम जांच करने स्कूल पहुंची। जिला शिक्षा विभाग द्वारा मामले की जांच के लिए गठित कमेटी के सदस्यों ने तीन घंटे तक स्कूल में जांच की। वहीं, मृतक की पत्नी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि 3 मई को जयपाल ने स्कूल समय के दौरान जहरीला पदार्थ खा लिया था। गंभीर हालत में उन्हें भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुसाइड नोट में जयपाल ने प्रिंसिपल सुमन शर्मा, जितेंद्र दलाल, महेंद्र सिंह (पीटीआई), रमेश गेरा, कंवर सिंह, अजीत (हिसार), अजीत (रेवाड़ी) और संतोष मैडम को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने दो महिला शिक्षिकाओं सहित कुल आठ स्कूल स्टाफ के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं जिला शिक्षा विभाग ने इसके लिए एक जांच कमेटी गठित की है। सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और कमेटी सदस्य स्कूल पहुंचे और स्टाफ के साथ मीटिंग की। कमेटी के एक सदस्य ने बताया कि पुलिस की एफआईआर में शामिल आरोपियों के संदर्भ में जांच कमेटी पुलिस का पूरा सहयोग करेगी। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
इस मामले ने स्कूलों में शिक्षकों की मानसिक स्थिति और कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों और परिजनों की मांग है कि दोषियों को सख्त सजा दी जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
फोटो:- स्कूल में पहुंची जांच टीम।