फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Teacher arrested for sexually harassing seventh class student on Instagram

Gurugram News: इंस्टाग्राम पर सातवीं कक्षा की छात्रा का यौन उत्पीड़न करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Wed, 29 May 2024 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Teacher arrested for sexually harassing seventh class student on Instagram
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। महिला वेस्ट थाना पुलिस ने एक निजी स्कूल के 35 वर्षीय शिक्षक को इंस्टाग्राम के माध्यम से स्कूल की 7वीं कक्षा की छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले छात्रा को अपनी इंस्टाग्राम आईडी फॉलो करने के लिए मजबूर किया और फिर अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया। महिला पुलिस स्टेशन, सेक्टर 51 में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी जांच में शामिल किया गया।
पुलिस के अनुसार लड़की के पिता की ओर से दी गई शिकायत में स्कूल टीचर संजू वर्मा ने उनकी 12 साल की बेटी पर गलत इरादे से उनकी इंस्टाग्राम आईडी फॉलो करने के लिए दबाव डाला था। इसके चलते उनकी बेटी ने अपनी मां की इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से संजू वर्मा की इंस्टाग्राम आईडी को फॉलो किया । इसके तुरंत बाद वर्मा ने उनकी बेटी को संदेश भेजना शुरू कर दिया। इसमें उसने अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

24 मई को, उसने फिर से अश्लील संदेश भेजे और बेटी ने अपने पिता को इस बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। सोमवार को सेक्टर 51 स्थित महिला थाने में स्कूल टीचर संजू वर्मा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। मंगलवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। डीसीपी वीरेंद्र विज ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी जांच में शामिल किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----




सेल्स गर्ल ने फर्नीचर शोरूम के मालिक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

गुरुग्राम। शहर के नामचीन फर्नीचर शोरूम पर काम करने वाली एक सेल्स गर्ल ने सेक्टर पांच थाना पुलिस को शिकायत दी है कि शोरूम संचालक उसके साथ छेड़छाड़ करता है। संचालक का सेक्टर 14 में फर्नीचर का शो रूम है। इसकी जांच के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शोरूम संचालक महेश के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed