{"_id":"6a0cb2b2dd80af528c017455","slug":"teacher-accused-of-assaulting-children-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-112175-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शिक्षिका पर बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शिक्षिका पर बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन
शिक्षिका ने आरोप को निराधार बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। गांव टिकरी निवासी एक अभिभावक ने जमालगढ़ गांव के सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार और संबंधित अधिकारियों को दी गई है।
शिकायतकर्ता इरफान ने बताया कि उसके बच्चे गांव जमालगढ़ स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ते हैं। आरोप है कि 18 मई को स्कूल की अंग्रेजी की टीचर ने बिना किसी कारण बच्चों को डांट-फटकार और मारपीट की है। अभिभावक का आरोप है कि शिक्षिका द्वारा बच्चों के स्कूल बैग भी कक्षा से बाहर फेंक दिए गए। इस घटना से बच्चे मानसिक रूप से परेशान हैं और उनकी पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
पीड़ित अभिभावक ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित शिक्षिका के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बच्चों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। वहीं शिक्षिका का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। स्कूल का काम नहीं करके लाने पर बच्चों को डांटा जरूर था। उन्होंने बच्चों के साथ किसी भी तरह की मारपीट नहीं की। पुन्हाना के खंड शिक्षा अधिकारी विरेन्द्र कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है। स्कूल के प्रधानाचार्य से इसका स्पष्टीकरण मांगा गया है।