{"_id":"6ab6d234b4e12f19b1046de0","slug":"tdl-gurugram-11-wins-title-in-namo-cricket-league-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102221-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नमो क्रिकेट लीग में टीडीएल गुरुग्राम-11 ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नमो क्रिकेट लीग में टीडीएल गुरुग्राम-11 ने जीता खिताब
विज्ञापन
नसीम अहमद ने 49 रन बनाने के साथ झटके तीन विकेट
नंबर गेम-96 टीमों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेले गए नमो क्रिकेट लीग के डे-नाइट फाइनल में टीडीएल गुरुग्राम-11 ने भगवा-11 मानेसर को 63 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। चार दिन तक चली प्रतियोगिता में 96 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में टीडीएल के नसीम अहमद ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीडीएल ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट खोकर 125 रन बनाए। नसीम अहमद ने महज 14 गेंदों पर 49 रन की तूफानी पारी खेली। सौरव चौबे ने 45 रन बनाए। जवाब में भगवा की टीम टीडीएल के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी। पूरी टीम 9.2 ओवर में 62 रन पर ऑलआउट हो गई। अरुण डागर ने सात गेंदों पर 23 रन बनाए। गेंदबाजी में भी नसीम अहमद ने कमाल दिखाया और तीन विकेट चटकाए। मुकुल मोगली, महेश और जोगिंद्र कुमार ने दो-दो विकेट लिए।
आयोजक समिति की अध्यक्ष एडवोकेट अनिता त्रिपाठी और खेल विभाग के क्रिकेट प्रशिक्षक कुणाल चौहान ने बताया कि विजेता टीम टीडीएल गुरुग्राम-11 को 31 हजार रुपये और उपविजेता भगवा-11 मानेसर को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक मुकेश शर्मा, विभाकर शास्त्री और शाम सुंदर शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।