{"_id":"6994c677fe277849b50d10b3","slug":"tax-relief-may-be-available-at-bandhwari-toll-plaza-after-four-months-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80043-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर टैक्स से चार माह बाद मिल सकती है राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर टैक्स से चार माह बाद मिल सकती है राहत
विज्ञापन
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी टोल का एग्रीमेंट 12 जून को हो रहा समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद स्टेट हाईवे स्थित बंधवाड़ी टोल पर वाहन चालकों को 12 जून से टैक्स से राहत मिल सकती है। लोक निर्माण विभाग का टोल कंपनी के साथ टैक्स वसूलने का करार 31 मई 2026 तक है।
हालांकि कंपनी को 12 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। 12 जून के बाद यदि करार आगे नहीं बढ़ा तो वाहन चालकों को टोल से राहत मिल सकती है। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर रोजाना 60 हजार लोग आवागमन करते हैं। बंधवाड़ी पर टोल होने से लोगों को रोज जाम से जूझना पड़ता है। इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने एक निजी कंपनी से कराया है। प्रदेश सरकार के 30 जनवरी 2012 के नोटिफिकेशन के अनुसार टोल टैक्स वसूलने का करार 31 मई 2026 तक का है। ऐसे में यदि लोक निर्माण विभाग करार को आगे नहीं बढ़ता है तो टोल का हटाया जा सकता है।
इससे लोगों को तीन टोल से राहत मिलेगी। इमसें बंधवाड़ी गुरुग्राम, क्रशर जोन फरीदाबाद और बल्लभगढ़-सोहना रोड फरीदाबाद का टोल शामिल है। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह ने बताया कि कंपनी को 12 दिन का अतिरिक्त समय मिला हुआ है। ऐसे में कंपनी 12 जून तक टोल वसूल करेगी। आगे टोल पर फैसला सरकार को करना है।