फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tax recovery of only 493 crores in six months

छह माह में महज 493 करोड़ की टैक्स वसूली

Fri, 01 Oct 2021 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Tax recovery of only 493 crores in six months
गुुरुग्राम। एक अप्रैल से अब तक महज 493 करोड़ ही प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली हो पाई है। ऐसे में सवाल यह है कि 4899 करोड़ रुपये की आय का लक्ष्य कैसे पूरा होगा। वहीं सितंबर माह में महज 35.55 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली कर निगम प्रशासन अपनी पीठ थपथपा रहा है। निगमायुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने जुलाई-अगस्त माह में बड़े बकायेदारों के खिलाफ प्रॉपर्टी टैक्स वसूली व सीलिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इस पर चंद बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर निगम प्रशासन ने खानापूर्ति कर दी।
विज्ञापन

अब तो यह सिलसिला पूरी तरह बंद हो चुका है। वहीं, उच्च स्तर से भी कनिष्ठ अधिकारियों की कार्रवाई की समीक्षा नहीं की गई। वित्तीय वर्ष की आधी अवधि बीत चुकी है, बावजूद इसके अब तक निगम प्रशासन लक्ष्य के मुताबिक एक तिहाई आय भी प्राप्त नहीं कर सका है। वहीं, कार्रवाई को लेकर भी निगम के कनिष्ठ अधिकारी पारदर्शी रवैया नहीं अपना रहे हैं।
विज्ञापन

जोन-3 क्षेत्र से 12.99 करोड़ रुपये जमा
गुरुग्राम के संपत्ति मालिकों ने सितंबर माह में 35.55 करोड़ रुपये की धनराशि प्रॉपर्टी टैक्स के तौर पर निगम के खजाने में जमा करवाई है। इसमें से जोन-3 व जोन-4 क्षेत्रों से सबसे ज्यादा 25.79 करोड़ रुपये की राशि जमा हुई है। यह स्थिति तब है जब सरकार ने संपत्ति मालिकों को छूट व ब्याज माफी का लाभ 30 सितंबर तक दिया था। जोनवार आंकड़ों की बात करें तो जोन-3 क्षेत्र से नगर निगम के खजाने में 12.99 करोड़ रुपये जमा हुए। इसी प्रकार जोन-4 क्षेत्र से 12.80 करोड़ रुपये, जोन-2 क्षेत्र से 7.11 करोड़ रुपये तथा जोन-1 क्षेत्र से 2.58 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स के तौर पर मिले 116 करोड़ रुपये
वित्त वर्ष 2021-22 के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक नगर निगम के खजाने में प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में 116 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि में जोन-1 से 5.84 करोड़ रुपये, जोन-2 से 26.41 करोड़ रुपये, जोन-3 से 52.42 करोड़ रुपये तथा जोन-4 से 32.22 करोड़ रुपये की राशि प्रॉपर्टी टैक्स के तौर पर जमा हुई है। नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने सभी जोनल टैक्सेशन ऑफिसर को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रॉपर्टी मालिकों को प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी के लिए प्रेरित करें लेकिन यह कार्य सही तरीके से नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed