फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tau Devi Lal Stadium will be ready for IPL matches in Millennium City

Gurugram News: मिलेनियम सिटी में आईपीएल मैचों के लिए तैयार होगा ताऊ देवीलाल स्टेडियम

Sun, 25 Aug 2024 03:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Tau Devi Lal Stadium will be ready for IPL matches in Millennium City
स्टेडियम को अपग्रेड करने को मिल चुकी है मंजूरी, 300 करोड़ से होंगे कार्य
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स स्थित क्रिकेट स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का विकसित किया जाएगा, जिससे यहां पर आईपीएल जैसे क्रिकेट मैचों का आयोजन हो सके। इस परियोजना को जीएमडीए बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। चुनाव बाद इसका टेंडर जारी होगा। इस परियोजना पर 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें 35000 दर्शकों के बैठने का इंतजाम होगा।



दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित राजीव चौक के पास 45 एकड़ में ताऊ देवी लाल स्टेडियम (स्पोर्ट्स काम्प्लक्स) बना हुआ है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 19 किलोमीटर दूर खेल परिसर को नए सिरे से विकसित कराने की तैयारी है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकारण (जीएमडीए) स्टेडियम परिसर में क्रिकेट स्टेडियम ,फुटबॉल ग्राउंड, मल्टी-लेवल कार पार्किंग, ऑल वेदर स्विमिंग पूल, स्केटिंग रिंग, गोल्फ कोर्स, वॉलीबॉल, हैंडबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, शूटिंग रेंज, टेनिस अकादमी, बहुउद्देशीय हॉल,खो-खो, हॉकी, कबड्डी व अभ्यास नेट निर्माण की योजना है। हालांकि खेल परिसर में कई कार्याें पर करीब 634.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें एक क्रिकेट स्टेडियम में भी शामिल है।
विज्ञापन


---



लंबे समय से खल रही अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम की कमी

क्रिकेट स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने और बड़े क्रिकेट आयोजनों के लिए अपग्रेड किया जाएगा। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का विकसित किया जाएगा ताकि आईपीएल और वनडे जैसे क्रिकेट मैचों का आयोजन हो सके। 8.5 एकड़ के स्टेडियम को 35000 दर्शकों के बैठने का इंतजाम होगा। इस पर 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जीएमडीए का मानना है कि स्टेडियम में अपग्रेट होने से शहर में क्रिकेट का क्रेज युवाओं में बढ़ेगा। जीएमडीए चुनाव बाद टेंडर जारी करेगा, इसके लिए डीएनआईटी जैसे कार्यों को पूरा कराया जा रहा है। जीएमडीए अलग-अलग कार्याें के लिए टेंडर जारी करेगा ताकि कार्य जल्द पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----

1100 कारों के लिए होगी पार्किंग व्यवस्था

मौजूदा पार्किंग क्षेत्रों को अधिक वाहनों के लिए बनाए जाने पर ध्यान दिया जाएगा। इसमें 5.6 एकड़ में 1100 कार पार्किंग के लिए मल्टी-लेवल कार पार्किंग बनाई जाएगी। करीब 15 करोड़ खर्च होंगे। इससे लोगों को वाहन पार्क करने में मदद मिलेगी। जीएमडीए के अनुसार यहां पर पहुंचने पर लोगों को मदद मिलेगी। दूसरा इसका लोकेशन अच्छा है। परिसर में एक मल्टी कुजीन रेस्तरां निर्माण की योजना है। करीब 0.18 एकड़ में 1.5 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा और 140 लोग एक साथ रेस्तरां में बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed