{"_id":"6ad2737526cd554b0203db34","slug":"tau-devi-lal-park-will-be-illuminated-with-500-led-lights-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104486-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 500 एलईडी लाइटों से जगमग होगा ताऊ देवीलाल पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 500 एलईडी लाइटों से जगमग होगा ताऊ देवीलाल पार्क
विज्ञापन
1.56 करोड़ होंगे खर्च, सैर करने आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-22 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क की सुंदरता बढ़ाने और लोगों की सुविधा के लिए एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इस योजना पर करीब 1.56 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके तहत पार्क के मुख्य गेट, वॉकिंग ट्रैक और अन्य प्रमुख स्थानों पर 500 से ज्यादा एलईडी लाइटें लगाने की योजना है।
पार्क में लाइटिंग व्यवस्था बेहतर होने से सुबह और शाम सैर करने आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। इसके तहत पार्क में आउटडोर एलईडी लैंडस्केप इल्यूमिनेशन सिस्टम लगाया जाएगा। योजना के तहत एलईडी लाइटिंग सिस्टम की डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। दूसरी ओर पार्क का जीएमडीए जीर्णोद्धार कार्य करा रहा है। पार्क में टूटे फुटपाथ की मरम्मत, रेन शेल्टर और अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इस पर करीब 1.05 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जीएमडीए के अधिकारियों के अनुसार पार्क की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त होने के कारण असामाजिक तत्व पार्क में प्रवेश कर जाते हैं। इसे देखते हुए बाउंड्री वॉल की मरम्मत के साथ कंटीले तारों की फेंसिंग भी कराई जा रही है। पार्क में पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए टूटे हुए फुटपाथों को नए सिरे से तैयार किया जाएगा।
इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर अन्य सिविल कार्य भी कराए जाएंगे, ताकि पार्क की सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके। लोगों को धूप और बारिश से राहत देने के लिए पार्क में दो से तीन स्थानों पर कैनोपी (रेन शेल्टर) स्थापित किए जाएंगे। फुटपाथों के साथ ही लाइटों का प्रबंध कराया जाएगा। वहीं, मेन गेट से लेकर अलग-अलग जगहों पर 500 से अधिक लाइटें लगाई जाएगी। जीएमडीए की प्रवक्ता ने बताया कि परियोजना के लिए निविदा जारी कर दी गई है। कार्य पूरा करने के लिए छह माह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।