फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tau Devi Lal Park Sector-22 will be transformed with fountains.

Gurugram News: ताऊ देवीलाल पार्क सेक्टर-22 की बदलेगी तस्वीर, लगेंगे फव्वारे

Mon, 29 Dec 2025 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tau Devi Lal Park Sector-22 will be transformed with fountains.
विधायक की मांग पर जीएमडीए योजना को सिरे चढ़ाने में जुटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी के सबसे बड़े पार्कों में शामिल ताऊ देवीलाल पार्क सेक्टर-22 की तस्वीर बदलेगी। इसमें लेजर वैली पार्क की तरह लेजर लाइट शो आधारित फव्वारे लगाने की तैयारी है। विधायक मुकेश शर्मा ने पार्क को बेहतर करने के लिए जीएमडीए से कहा है।
जीएमडीए के पास महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) सेक्टर-29, जैव विविधता पार्क सेक्टर-52ए और ताऊ देवीलाल पार्क सेक्टर-22 है। ताऊ देवीलाल पार्क में अभी फव्वारे नहीं लगे हैं। ऐसे में विधायक मुकेश शर्मा ने जीएमडीए से पार्क में फव्वारे लगाने को कहा है। विधायक लेजर वैली पार्क जैसे लेजर लाइट एंड शो जैसा बनवाना चाहते हैं। इससे पालम विहार क्षेत्र के लोगों को ताऊ देवीलाल पार्क में और सुविधाएं मिल जाएंगी। दूसरी ओर पार्क में हरियाली बढ़ाने और देखरेख बेहतर करने की योजना है।
विज्ञापन

पालम विहार निवासी सुरेश कुमार ने कहा कि पार्क में सुविधाओं को बेहतर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्क में काफी जगह है, ऐसे में लेजर आधारित फव्वारे लगने चाहिए। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि पार्क में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसे लेकर कार्य योजना जीएमडीए तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो कॉरिडोर के बीच में आ रहा पार्क
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर में ताऊ देवीलाल पार्क सेक्टर-22 पड़ रहा है। ऐसे में जीएमडीए की पार्क को और बेहतर करने की योजना है, जिससे लोगों को बैठने या घूमने के लिए एक अच्छी जगह मिल सके। ताऊ देवीलाल पार्क लगभग 45 एकड़ में फैला है। जीएमडीए पार्क की हरियाली को बढ़ाने के लिए सीवर शोधित पानी का प्रयोग करने जा रहा है। इसके लिए सेक्टर-14 से पार्क तक पानी की लाइन डाली जा रही है। पानी पहुंचने के बाद गर्मियों में पौधे नहीं सूखेंगे। वहीं, बच्चों के लिए मॉड्यूलर चिल्ड्रन कॉर्नर बनवाने की योजना है। यहां बच्चों के खेलने व मस्ती करने के उपकरण की व्यवस्था होगी। इस पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed