फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Targeted the BJP with the slogan 'Save the Vote, Save the Nation'

Gurugram News: वोट बचाओ-देश बचाओ के नारे के साथ भाजपा को घेरा

Sat, 17 Oct 2026 05:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Targeted the BJP with the slogan 'Save the Vote, Save the Nation'
कांग्रेस के नेता फर्रुखनगर में विरोध प्रदर्शन करते। स्त्रोत-पार्टी
संजय दत्त ने एसआईआर के बहाने 13 से 14 करोड़ वोट काटे जाने का लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। कांग्रेस ने शनिवार को फर्रुखनगर में वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत जन आक्रोश मार्च निकाला। पार्टी ने मतदाता सूची में नामों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और सांविधानिक संस्थाओं की स्थिति पर भी सरकार को घेरा। यह प्रदर्शन बाहरली बस्ती स्थित अंबेडकर पार्क में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे लिखे काले गुब्बारे आसमान में छोड़े।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया से देश में 13 से 14 करोड़ वोट काटे गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जनता को महंगाई और बेरोजगारी से परेशान बताया। उन्होंने सांविधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप भी लगाया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने हरियाणा में लाखों वोटों की गड़बड़ी का दावा किया।
विज्ञापन

बादशाहपुर में मतदाता सूची पर सवाल
गुरुग्राम ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने बादशाहपुर के विधायक राव नरबीर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एसआईआर के जरिये बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 1.76 लाख वोट काटे गए। वर्धन यादव ने मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच की मांग की। फर्रुखनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव ने अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही। कार्यकर्ता लोगों को मतदाता सूची में नाम जांचने के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुखबीर तंवर, सतबीर पहलवान, मुकेश पवन चौधरी, सतपाल बुढेड़ा, राकेश यादव, करण लोहिया, इंद्रपाल यादव, दिनेश सरपंच, दीपक यादव ताजनगर, विवेक कटारिया, दीपेश कौशिक, भीम सोनी, सुशील कुमार, पूर्व पार्षद जसवंत, नवीन शर्मा, ऋषि चांद नगर, राजेंद्र कुमार, अशोक सुल्तानपुर, हरिकिशन कालियावास, अमित कोचर, राजीव यादव, पवन माजरी, सुरेंद्र यादव डाबोदा, बलराज पातली, जगदेव यादव खेड़ा, पन्नालाल पातली, वेदप्रकाश जनौला, राज फतेहपुर, अशोक कुमार, सुमेर सिंह व जिला प्रधान शहरी पंकज डावर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

----------------------------
राहुल राव को मिली पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी
गुरुग्राम। कांग्रेस नेता राहुल राव को वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक बनाया गया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। राव ने इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। यह अभियान लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए जन-जागरूकता बढ़ाएगा। ब्यूर

कांग्रेस के नेता फर्रुखनगर में विरोध प्रदर्शन करते। स्त्रोत-पार्टी

कांग्रेस के नेता फर्रुखनगर में विरोध प्रदर्शन करते। स्त्रोत-पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed