{"_id":"6a7776e3a3687659d40bfdfb","slug":"target-set-for-the-participation-of-5000-people-in-the-partition-horrors-remembrance-day-event-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97115-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में 5 हजार लोगों की सहभागिता का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में 5 हजार लोगों की सहभागिता का लक्ष्य
विज्ञापन
14 अगस्त को महाराणा प्रताप ग्राउंड में होगा कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित महाराणा प्रताप ग्राउंड में 14 अगस्त को आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय गुरु कमल में संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने की। बैठक में गुरुग्राम जिले से 5 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय किया गया।
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि विभाजन की त्रासदी से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द का महत्व समझने की सीख मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग को कार्यक्रम से जोड़ने और इसे भव्य बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को देश के इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय से परिचित कराना जरूरी है। कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक बोधराज सीकरी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन लाखों परिवारों की पीड़ा, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश के विभाजन की त्रासदी झेली। सह संयोजक सीमा त्रिखा ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया। जिला प्रभारी संदीप जोशी ने सभी पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करने की बात कही। गुरुग्राम महानगर जिला प्रभारी राजकुमार वोहरा और जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने अपने जिले से 2 हजार लोगों को कार्यक्रम में पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, प्रदेश सचिव हरविंद कोहली, सह संयोजक जगदीश चोपड़ा, पूर्व विधायक सीमा त्रिखा, गार्गी कक्कड़, जिला प्रभारी संदीप जोशी, महानगर जिला प्रभारी राजकुमार वोहरा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।