फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tantrik cheated 22 lakhs in the name of exorcising ghosts

Gurugram News: भूत-प्रेत का साया उतारने के नाम पर तांत्रिक ने 22 लाख ठगे

Wed, 31 May 2023 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
Tantrik cheated 22 lakhs in the name of exorcising ghosts
बेटी व पत्नी के साथ मिलकर सोने की चेन समेत अन्य सामान भी हड़पा
विज्ञापन


सेक्टर-5 थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दयानंद कॉलोनी निवासी एक युवक से भूत-प्रेत का साया उतारने के नाम पर तांत्रिक ने अपनी बेटी व पत्नी के साथ मिलकर 22 लाख रुपये, सोने की चेन समेत अन्य सामान ठग लिए। पीड़ित का कहना है कि शादी के दो साल बाद वह बीमार हो गया था। इसके चलते उसकी मुलाकात तांत्रिक से हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने तांत्रिक व उसकी पत्नी-बेटी को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
दयानंद कॉलोनी में खेड़ा देवत निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि शादी के दो साल बाद वह बीमार रहने लगा था। काफी इलाज कराने पर भी वह ठीक नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान उसके एक परिचित ने उसको दयानंद कॉलोनी निवासी राजेश तांत्रिक के बारे में बताया। पीड़ित का आरोप है कि तांत्रिक राजेश ने बताया कि उसके ऊपर भूत-प्रेत का साया है। इसी कारण वह स्वस्थ नहीं हो पा रहा है। जब तक भूत-प्रेत को नहीं भगाया जाएगा, तब कोई भी दवा उस पर काम नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार की बातें कर तांत्रिक ने उसे झांसे में ले लिया और उसने उससे उपचार कराना शुरू कर दिया। आरोप है कि तांत्रिक भूत-प्रेत के साए से होने वाली बीमारी को ठीक करने के लिए उसका उपचार करने लगा। उपचार के दौरान तांत्रिक ने अपनी पत्नी व बेटी के साथ मिलकर उससे 22 लाख रुपये, सोने की चेन, अंगूठी के साथ अन्य कीमती सामान ठग लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed