फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Taking customer care number of bank from google costly, 11 lakhs cheated

गूगल पर ठग ने बिछा रखा है जाल

Sun, 03 Apr 2022 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Taking customer care number of bank from google costly, 11 lakhs cheated
गुरुग्राम। गूगल से बैंक का कस्टमर केयर नंबर लेना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। फोन सुनने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर पूरी जानकारी ले ली। बाद में खाते से 11 लाख रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डूंडाहेड़ा निवासी रवि यादव ने बताया कि उसका इंडसइंड बैंक में खाता है। उसने खाते से संबंधित कोई जानकारी हासिल करने के लिए गूगल से बैंक का कस्टमर केयर नंबर निकाला था। उस नंबर पर फोन करने के बाद उसके पास एक अन्य नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का प्रधान प्रबंधक बताया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उससे बात करने के बाद उसके पास एक दूसरे नंबर से मोबाइल पर मैसेज आया। उसने वह मैसेज खोल कर देखा था। इसके बाद उसके मोबाइल पर उसके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 10 जनवरी 2022 को 11 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। जांच के बाद साइबर थाना पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed