Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Take effective steps for permanent solutions to problems: ADC

समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाएं : एडीसी

Sat, 04 Jul 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Take effective steps for permanent solutions to problems: ADC
जिला स्तरीय क्लियरेंस कमेटी एवं जिला स्तरीय ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास सदन स्थित एडीसी कार्यालय में जिला स्तरीय क्लियरेंस कमेटी (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय ग्रीवेंस कमेटी (डीएलजीसी) की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान उद्योगों से जुड़े लंबित मामलों, विभागीय स्वीकृतियों तथा औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान इंडस्ट्रियल ग्रीवेंस से जुड़े विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। औद्योगिक क्षेत्रों में जल निकासी, सड़क, सफाई, बिजली सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों की भी समीक्षा की गई। एडीसी सोनू भट्ट ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से जल निकासी से संबंधित समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि औद्योगिक क्षेत्रों में कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।
विज्ञापन

एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए उनका निर्धारित समय सीमा में निपटान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उद्योगों के लिए पारदर्शी, सरल और प्रभावी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित मामलों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त श्रम आयुक्त कुशल कटारिया, ज्वाइंट डायरेक्टर हितेंद्र कादियान, फायर स्टेशन ऑफिसर रामकरण शर्मा, एई रविंदर सिंह, डीएफएससी केके गोयल, एक्सईएन मनोज कुमार, एजीएम राजीव गोयल, एटीपी बबिता तथा इंस्पेक्टर नीरज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed