फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Table tennis star Raiha performed brilliantly at zonal and regional level

Gurugram News: टेबल टेनिस स्टार रायहा ने जोनल व रीजनल स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन

Thu, 04 Sep 2025 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Table tennis star Raiha performed brilliantly at zonal and regional level
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



गुरुग्राम। गुरुग्राम की 12 वर्षीय टेबल टेनिस खिलाड़ी रायहा मेहता ने कम उम्र में ही अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है। रायहा ने हाल ही में सीआईएससीई बोर्ड का प्रतिनिधित्व करते हुए रीजनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट (22–23 अगस्त) में बाजी मारी थी। इस मुकाबले में उन्होंने न सिर्फ इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता, बल्कि टीम इवेंट में भी सोने पर निशाना साधा।



इससे पहले रायहा ने जोनल स्तर पर भी अपना दबदबा कायम रखते हुए शिक्षांतार स्कूल, सेक्टर-4 में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। अब रायहा मेहता पूरे आत्मविश्वास के साथ गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। वे आगामी सीआईएससीई नेशनल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में उतरेंगी, जो कि 5 से 7 सितंबर को भोपाल में होने वाला है। उम्मीद है कि वह अपनी शानदार लय को बरकरार रखते हुए नेशनल स्तर पर भी गोल्ड मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन




रायहा की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति जुनून इस नन्ही उम्र में ही अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बन चुका है। गुरुग्राम खेल जगत में उनकी सफलता को लेकर उत्साहित है और सभी की नजरें अब उनके नेशनल सफर पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed