फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Symbolic hunger strike of ex-soldeir to overcome the shortcomings of pension

Gurugram News: पेंशन में कमियों को दूर करने के लिए पूर्व सैनिकों ने की सांकेतिक भूख हड़ताल

Sun, 02 Jul 2023 06:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sun, 02 Jul 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Symbolic hunger strike of ex-soldeir to overcome the shortcomings of pension
लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते पूर्व सैनिक 
-23 जुलाई को जंतर-मंतर पर होगी महापंचायत
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। पूर्व सैनिकों की पेंशन में कमियों को दूर करने के लिए बीते रविवार को पूर्व सैनिकों ने लघु सचिवालय पर एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल की। सुबह दस बजे शुरू की भूख हड़ताल शाम चार बजे खत्म की। पूर्व सैनिकों का कहना है कि वह अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए 23 जुलाई को जंतर-मंतर पर पंचायत भी करेंगे।


वेटनर्स एयर वॉरियर एसोसिएशन के प्रवक्ता एसएन यादव ने बताया कि पिछले लंबे समय से सैकड़ों पूर्व सैनिक वन रैंक-वन पेंशन में आई कमियों को दूर करने के लिए प्रदर्शन करने के साथ ही ज्ञापन के माध्यम से सरकार को मांगों के बारे में बता चूके हैं। उनका कहना है कि सरकार की तरफ से उनकी मांगों को हल करने को लेकर कोई पहल नहीं की गई। इसी के चलते बीते रविवार को लघु सचिवालय के सामने पूर्व सैनिकों की ओर से एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल की गई। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर एक महापंचायत होगी, जिसके लिए गांव-गांव शहर-शहर जाकर सैनिकों को जागरूक कर जंतर-मंतर पर होने वाली महापंचायत में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन




महापंचायत के दौरान सरकार उनकी पेंशन को दूर करने का निर्णय नहीं लेती है तो वह सब मिलकर संसद का घेराव करने पर मजबूर हो जाएंगे। भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व सैनिकों का कहना है कि देश का सैनिक अपने देश के लिए पसीना बहा सकता है तो वह अपने अधिकारों को लेने के लिए भी किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगा। इस दौरान शीशराम यादव, जगमोहिंदेर यादव सुरेंद्र मोहन विज, सतनारायण यादव, सतबीर, अनूप सिंह व अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed