फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sweta Singh wins gold at the Open National Archery Competition.

Gurugram News: ओपन नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वेता सिंह ने जीता स्वर्ण

Wed, 24 Jun 2026 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Sweta Singh wins gold at the Open National Archery Competition.
सोहना। हरिद्वार में आयोजित चौथी आरजेके ओपन नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में सोहना की स्वेता सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। स्वेता निरंकारी कॉलेज में बीएससी स्पोर्ट्स साइंस की छात्रा है। उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज तथा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच स्वेता सिंह ने अपने कौशल और मेहनत के दम पर स्वर्ण पदक जीतकर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञापन




स्वेता सिंह इससे पूर्व भी कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है। उनकी उपलब्धियों में 40वीं राज्य महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक, एनटीपीसी खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक, लखनऊ में आयोजित चौथी खेलो इंडिया महिला नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक, एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक तथा खेलो इंडिया-एनटीपीसी नॉर्थ जोन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक शामिल हैं। कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने स्वेता सिंह की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि स्वेता की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed