{"_id":"6a43cd0b5726a299080f8a67","slug":"sweet-shop-removed-relocation-of-cng-pump-completed-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93096-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मिठाई की दुकान हटाई, सीएनजी पंप का स्थानांतरण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मिठाई की दुकान हटाई, सीएनजी पंप का स्थानांतरण पूरा
विज्ञापन
अब यूटिलिटी शिफ्टिंग पर जोर, हीरो होंडा-उमंग भारद्वाज कॉरिडोर की बाधाएं हटाने में जुटा जीएमआरएल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक के बीच प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर में आ रही बाधाओं को दूर करने में गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) जुटा हुआ है। इस कड़ी में एक मिठाई की दुकान को हटाया जा चुका है, जबकि सीएनजी पंप का दूसरी जगह स्थानांतरण कर उसका संचालन शुरू कर दिया गया है। अब पुराने पंप के ढांचे को हटाने का कार्य किया जाना है। हालांकि, बिजली के केबल और सब-स्टेशन की शिफ्टिंग का कार्य अभी लंबित है।
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी रूट में हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक का हिस्सा भी शामिल है। पहले इस सड़क को छह लेन तक चौड़ा करने की योजना थी लेकिन अब इसे एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक एलिवेटेड सड़क निर्माण के सिविल कार्य के लिए करीब 182 करोड़ रुपये का अनुमान तैयार कर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) को सौंप दिया है। अब इस पर अंतिम निर्णय राज्य सरकार को लेना है। जीएमआरएल का फोकस इस मार्ग पर मौजूद सभी अवरोध हटाकर राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) निर्माण एजेंसी को उपलब्ध कराने पर है।
जीएमआरएल के अनुसार, बीकानेर मिष्ठान भंडार से संबंधित मामला न्यायालय में लंबित था, जिसमें फैसला सरकार के पक्ष में आया। इसके बाद भवन को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, सीएनजी पंप का स्थानांतरण पूरा हो चुका है और अब उसके पुराने ढांचे को हटाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा हिमगिरी आश्रम परिसर के भीतर पाइप टेस्टिंग का कार्य चल रहा है, हालांकि अभी इसकी चारदीवारी नहीं हटाई गई है। मेट्रो निर्माण के लिए पानी, सीवर, नाला, बिजली और गैस पाइपलाइन सहित विभिन्न यूटिलिटी को भी शिफ्ट किया जाना है। वहीं सेक्टर-10 बस डिपो के पास वन भूमि उपयोग की अनुमति से संबंधित औपचारिकताएं भी पूरी की जा रही हैं।