{"_id":"68c94d2d0ea7d1a90c01fc1d","slug":"swachhata-utsav-will-run-from-today-till-october-2-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-67418-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आज से 2 अक्तूबर तक चलेगा स्वच्छता उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आज से 2 अक्तूबर तक चलेगा स्वच्छता उत्सव
विज्ञापन
विकास एवं स्वच्छता गतिविधियों के साथ नशा मुक्ति और जनकल्याण पर विशेष फोकस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में आज यानी बुधवार से लेकर दो अक्तूबर तक जिला प्रशासन 'स्वच्छता ही सेवा अभियान' स्वच्छता उत्सव के रूप में मनाएगा। डीसी अजय कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान स्वच्छता, विकास और जनकल्याण से जुड़ी अनेक गतिविधियां आयोजित होंगी। डीसी ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक गांवों में गली, सड़कों और नालियों की विशेष सफाई, स्वागत द्वार/वेलकम गेट्स की मरम्मत और नवीनीकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत योग-व्यायामशालाओं, ग्राम सचिवालयों व तालाबों की सफाई होगी। वहीं, संत-महापुरुषों और शहीदों के नाम पर बने भवनों की सफाई और सफेदी भी की जाएगी। इस दौरान सफाई कर्मचारियों, चौकीदारों व जल कर्मियों के लिए विशेष सिंगल विंडो कैंप आयोजित किया जाएगा, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। वहीं, इनडोर जिम आने वाले युवाओं को नशामुक्त स्वयंसेवक के रूप में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान गांव-गांव में जनसहभागिता सुनिश्चित कर स्वच्छ वातावरण बनाने पर विशेष फोकस किया जाएगा।