फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   SVSU launches 40 hours digital learning course

एसवीएसयू ने शुरु किया 40 घंटों का डिजिटल लर्निंग कोर्स0

Mon, 15 Feb 2021 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
SVSU launches 40 hours digital learning course
गुरुग्राम। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) नेेेे ऑनलाइन डिजिटल ट्रेनिंग के लिए ई-अध्ययन की शुरुआत की है। इस कोर्स से शिक्षकों को नवाचार और व्यवसायी तकनीकी में कुशल बनाया जाएगा। साथ ही वे भविष्य में बेहतर शिक्षण के लिए तैयार रहेंगे। इस कोर्स को पूरा करने के लिए 40 घंटे की अवधि निर्धारित की गई है। हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में इस स्व अध्ययन डिजिटल लर्निंग कोर्स शुरू किया गया है। इसके उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो बीके कुठियाला पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रो. बीके कुठियाला ने कहा कि ई-अध्ययन के द्वारा निपुण शिक्षक-शिक्षाविद डिजिटल माध्यम से पढ़ने व सीखने के साथ सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से ज्ञानवर्धन करेंगे। शिक्षक स्वयं को शैक्षणिक रूप से ज्यादा मजबूत करेंगे। थ्योरी शिक्षण के साथ-साथ उनके व्यवहारिक पक्ष में अच्छे प्रकार के प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसवीएसयू के कुलपति राज नेहरू ने कहा कि शिक्षक को हमेशा व्यवसायी एवं तकनीकी ज्ञान सीखने में तत्पर रहना चाहिए। विद्यार्थियों को कुशलता पूर्वक जीवन के विभिन्न पड़ाव के लिए समयानुसार और आवश्यकतानुसार निपुण करना चाहिए। इस कोर्स की कॉर्डिनेटर डॉ. अंशु भारद्वाज एवं उनकी टीम डॉ. रविंद्र, चंचल भारद्वाज, डॉ. राजकुमार, डॉ. दलीप, डॉ. मोहित एवं तकनीकी टीम प्रवीण कुमार, डॉ निखिलेश की कार्यक्रम के दौरान सक्रिय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed