{"_id":"6aaad37048e46155570ad80d","slug":"sunrise-cricket-club-won-the-match-by-six-wickets-gurgaon-news-c-26-1-fbd1023-80209-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सनराइज क्रिकेट क्लब ने छह विकेट से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सनराइज क्रिकेट क्लब ने छह विकेट से जीता मुकाबला
विज्ञापन
- रॉयल चैलेंजर्स क्रिकेट टीम को दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-81 स्थित क्रिकेट मैदान पर बुधवार को सनराइज क्रिकेट क्लब ने रॉयल चैलेंजर्स क्रिकेट टीम को छह विकेट से हराया। टी-20 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स की टीम 18.4 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई। रोहित शर्मा ने 42 और मनीष कुमार ने 31 रन बनाए। सनराइज क्लब की ओर से दीपक चौहान ने तीन, आकाश और नितिन ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में सनराइज की टीम ने 16.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से ओपनर राहुल वर्मा ने 68 रन की शानदार पारी खेली। करण ने 37 रन का योगदान दिया। रॉयल चैलेंजर्स के लिए विकास ने दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए राहुल वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।